फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से छह घंटे बंद रहा औली मोटर मार्ग

विज्ञापन
पेड़ गिरने से अवरुद्घ पड़ा औली मोटर मार्ग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
औली मोटर मार्ग पर शनिवार को कीचड़ बैंड के पास पेड़ गिरने से करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को सड़क से हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। इस दौरान औली जा रहे पर्यटकों ने कड़ाके की ठंड में अलाव के सहारे सड़क खुलने का इंतजार किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक कीचड़ बैंड के पास एक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा जिससे मार्ग के दोनों ओर से वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान सेना के वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को आरी से काटा गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को मार्ग से हटाया गया जिसके बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद होने पर पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि छह घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें