चमोली जिले के एक पटवारी के पैसों के लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो घाट क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें पटवारी एक पक्ष से पैसे लेकर समझौता कराने की बात कह रहा है।
मामला सात अप्रैल का बताया जा रहा है। एक महिला ने पड़ोस के युवकों पर गाली-गलौज और सड़क पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया था। ऑडियो इसी विवाद का है। इसमें पटवारी युवकों से 35 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
इस संबंध में डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर मामला सही पाया गया तो पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।