फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगायक किशन महिपाल के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त रामलीला मंच की ओर से मुख्य बाजार में रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला का शुभारंभ लोकगायक किशन महिपाल ने भगवान बदरीनाथ की स्तुति से किया। किशन महिपाल की एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक पंडाल में ही झूमने लगे। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कपरुवाण ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान किशन महिपाल ने हे बदरीनाथ, तेरी जयजयकार..., हाथ मां खेलोंदा कृष्णा, बालगोविंदा जी..., किंगरी का झाला घुघूती, पंगरी का झाला घुघूती... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इसके बाद हुई रामलीला में पहले दिन रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्म देव ने रावण को बलशाली होने, कुंभकरण को निंद्रा और विभीषण को श्री राम की तपस्या में लीन होने का वरदान दिया। वरदान मिलते ही लंकापति रावण कैलाश पर्वत को अपनी शक्ति के बल पर हिलाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, हेमंत दरमोड़ा, अनूप खंडूरी, हेम पुजारी, सुरेंद्र सिंह रावत, राजकुमार तिवारी और जगदीश पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें