फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Mon, 21 Oct 2024 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ/चमोली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार को धाम पहुंचकर बदरीविशाल के दर्शन किए। उसके बाद वह शयन आरती में भी शामिल हुईं।
ऋतु खंडूड़ी रविवार शाम को बदरीनाथ धाम पहुंच गई थीं। सोमवार सुबह उन्होंने अभिषेक पूजा में प्रतिभाग किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे। वहीं बदरीनाथ से सड़क मार्ग से लौटते हुए विधानसभा अध्यक्ष का चमोली पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने चमोली में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण संगठन के अध्यक्ष अनुराज वर्मा ने उन्हें ज्ञापन दिया और छूटे आंदोलकारियों के चिह्नीकरण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें