डामरीकरण कार्य से सुगम हुई नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क। संंवाद
फोटो
नंदानगर। नंदप्रयाग-नंदानगर (20 किमी) मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। नंदप्रयाग से शुरुआत के चार किलोमीटर सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से डामर बिछा दिया गया है जिससे लोगों का उबड़-खाबड़ सड़क के साथ ही धूल से भी मुक्ति मिल गई है। थिरपाक गांव से आगे सड़क पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। नंदानगर विकास खंड के 80 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली इस सड़क पर पिछले दो वर्षों से चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इस सड़क से नंंदा राजजात और लोकजात भी गुजरती है। इसे देखते हुए कार्य में तेजी लाई जा रही है। लोनिवि कर्णप्रयाग के ईई अनूप सिंह का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य गतिमान है। चार किमी सड़क पर डामर बिछा दिया गया है। कई जगहों पर हिल कटिंग की जा रही है। संवाद