फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी रहे फौजी व एएसआई ने पुलिस मुलाजिमों को पीटा

Sat, 05 Nov 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जवानों के साथ मारपीट करने के मामले में गोपेश्वर पुलिस ने सेना के जवान, उत्तर प्रदेश पुलिस के एएसआई व होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाहर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मामला शुक्रवार की देर रात का है। पुलिस के अनुसार, रुटीन चैकिंग के दौरान शुक्रवार को सांय करीब सात बजे थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा व तीन अन्य कांस्टेबल ने बाईपास मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप एक होटल में कुछ लोगों को शराब पीते हुए देखा। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क उठे। देखते ही देखते मामला हाथापाई पर उतर आया। जिसमें थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। जैसे तैसे शराब पी रहे सेना के जवान प्रदीप राणा, यूपी पुलिस के एएसआई संतोष रावत और होटल संचालक दिलवर को थाने लाया गया। पुलिस के जवानों सहित शराब पी रहे लोगों का मेडिकल किया गया। शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा ने बताया कि सेना का जवान प्रदीप राणा डिपरुगढ़ असम में तैनात है। एसपी चमोली प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि थानाध्यक्षों और पुलिस चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थान और होटल में शराब पीने व परोसने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पर हमले की यह घटना शर्मशार करने वाली है। सभी को जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें