विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल भवन की तरफ से ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आशुतोष प्रथम, आयुष रावत द्वितीय और नयन व इशिता संयुक्त रूप से तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में श्रेयसी खत्री, आस्था नेगी, प्रियांशी पुंडीर और प्राइमरी वर्ग में गौरव राणा, आदित्य गौड और प्रसून नेगी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कुलदीप सिंह और कृष्ण कुमार सेमवाल निर्णायक रहे।