फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष डिमरी बने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डिम्मर-उमट्टा बदरीश धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। आशुतोष डिमरी वर्तमान में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के जनरल सेकेट्री हैं। इससे पहले वे चमोली प्रेस क्लब के महासचिव और एबीवीपी के जिला व विभाग प्रमुख रह चुके हैं। उनको देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का सदस्य मनोनीत करने पर डिमरी पुजारियों गोपी डिमरी, संजय डिमरी, शरद चंद्र, मुकेश डिमरी, हर्षवर्द्धन डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद, अशोक डिमरी आदि ने खुशी जताई। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य आशुतोष डिमरी ने कहा कि राज्य में चारधाम देवस्थानम बोर्ड की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं के तहत चारों धामों के हक-हकूक धारियों के पौराणिक काल से संचालित अधिकारों को यथावत रखना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें