गोपेश्वर। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में आर्यभट्ट हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में चौथे दिन हुई सीनियर बालक वर्ग की लंबी कुद प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, प्रिंस द्वितीय और कृष तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की लंबी कूद में तमन्ना प्रथम, आरजू द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबाल में भाभा हाउस प्रथम और रामानुज हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। पूरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस प्रथम स्थान पर रहा। रमन हाउस द्वितीय और भाभा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। खेलों में प्रतिभाग करने वालों की भी सराहना की। इसके साथ ही चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गोला फेंक प्रतियोगिता में इशांत रहे अव्वल
रुद्रप्रयाग। श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया। इस दौरान हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में इशांत प्रथम, कार्तिक द्वितीय और करण आदित्य तृतीय रहे। बैडमिंटन जूनियर वर्ग में अनिरुद्ध बिष्ट-अभिनव सती की जोड़ी प्रथम, हार्दिक-शुभम की द्वितीय, अनिरुद्ध-नमन की तृतीय रही। वहीं बालिका वर्ग में श्वेता-सृष्टि ने प्रथम, अनुजा-आंशिका ने द्वितीय और आयशा-आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद के जूनियर वर्ग में आभास, अंकुश, आरव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। स्पून दौड़ (यूकेजी वर्ग) में गुंजन, नमित आरवी, केशव, एलकेजी वर्ग में कार्तिक थपलियाल, श्रेयांशी, आराध्या-सिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, रुद्राक्षी और आर्विक नेगी द्वितीय तथा भूमि तृतीय रहीं। कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कठैत, प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद