फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बागेश्वर के कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 27 Nov 2025 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गौचर में आयोजित रा​शिसं के अ​धिवेशन में मुख्य अति​थि को सम्मानित करते संगठन के पदा​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन व विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं, महिला मंगल दलों व दानपुर कला मंच बागेश्वर के कलाकारों ने लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में ममंद बांक, बानुड़ी, वाण, ल्वाणी, राइंका मुंदोली, यूजीबीएस लोहाजंग, जूहा सुया, बांक, कन्या जूनियर हाॅईस्कूल मुंदोली व राइडर क्लब मुंदोली ने उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मातृभूमि मेरी पितृभूमि....,कैले बाजे मुरूली..., अनमोल तेरी माया....,धरती हमारा गढ़वाल की..., ओ मेरी गेल्या..,ठंडो रे ठंडो..., समदोला का द्वि दिन... आदि लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने किया। कमेटी के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने सरकार से मेले को राज्य के मेले में शामिल करने व पूर्व विधायक स्व. शेरसिंह दानू के गांव पिनाऊं में सड़क बनाने की मांग की। समारोह में विशिष्ट अतिथि गोविंद पांगती, प्रधान नरेंद्र बिष्ट, हीरा रुपकुंडी, त्रिलोक बिष्ट, गंसा सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, आनंदी कुनियाल, कलम बिष्ट, कै. दुलीराम, कै. मेहरवान सिंह, बच्ची राम, रघुवीर सिंह, भुवन बिष्ट, बख्तावर खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें