फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाने का आरोपी पकड़ में

Sat, 15 Apr 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, थराली।
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
पत्नी को जलाने तथा उत्पीड़न करने के आरोप में हरचंद गांव निवासी जयवीर सिंह के विरुद्ध राजस्व पुलिस थराली में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजस्व पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तलवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंद गांव की नीमा देवी (29) को बृहस्पतिवार को झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने पूछताछ में बताया था कि उसके पति जयवीर सिंह (31, पुत्र खिलाप सिंह) ने उसे जलाने का प्रयास किया था। इसमें वह 20 प्रतिशत झुलस गई थी।

अभी महिला का इलाज चल रहा है। महिला के पिता दीवान गिरी निवासी काठिंग सरकोट और अन्य परिजनों ने शुक्रवार को राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया था। पिता दीवान गिरी का कहना है कि जयवीर सिंह कई बार नीमा का उत्पीड़न कर चुका है। नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला ने बताया कि महिला का पति पहले भी महिला से मारपीट के मामले में जेल जा चुका है जो अभी तक जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला को जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।a
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें