कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमालयन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू नियंत्रण के कई उपाय बताए। इस मौके पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें अर्पिता ने प्रथम और मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आध्या चमोली ने प्रथम और दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग के ललित मोहन किमोठी ने बताया कि तंबाकू से कई तरह के कैंसर रोग होते हैं और बीमारियों का खतरा भी बना होता है। वहीं आजकल के युवा अत्यधिक तनाव के कारण खतरनाक कदम उठा रहे हैं। ऐसे में तनाव होने पर वे विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात करें। इस मौके पर राजवीर कुंवर, विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष चमोला आदि मौजूद रहे। संवाद