ज्योतिर्मठ। औली-ज्योतिर्मठ मार्ग पर सेना का वाहन पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सेना की ओर से वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि सेना का छोटा वाहन औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा था। औली से चार किमी नीचे आने पर वाहन सड़क के पाले में फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में दो जवानों को चोटें आईं। संवाद