फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने धौली गंगा पर एक ही दिन में लगा दी ट्रॉली

विज्ञापन
तपोवन के समीप भंग्यूल गांव के ग्रामीणों के आवाजाही के लिए शुरु हुआ ट्रॉली का संचालन। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ऋषि गंगा में आई बाढ़ में बह गए भंग्यूल गांव के पैदल पुल की जगह अब सेना ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए धौली गंगा पर ट्रॉली लगा दी है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन ही 100 ग्रामीणों ने इससे आवाजाही की।
विज्ञापन

पैदल पुल बहने से छह दिनों से ग्रामीण अपने गांव में ही कैद होकर रह गए थे। भंग्यूल गांव में लगभग 90 परिवार रहते हैं। ऋषिगंगा की बाढ़ में गांव का पैदल पुल बह गया था। सेना ने बृहस्पतिवार से गांव के लिए ट्रॉली लगाने का काम शुरू किया था और शुक्रवार को ट्रॉली का संचालन शुरू कर दिया गया। सेना की इंजीनियरिंग कोर के मेजर उत्कर्ष का कहना है कि एक दिन में ही ट्रॉली स्थापित कर ग्रामीणों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। ग्रामीणों के लिए इसी ट्रॉली से जरूरी सामग्री भी भेजी जा रही है। ट्रॉली लगने के बाद शुक्रवार को गांव के करीब 100 ग्रामीणों ने इससे आवाजाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें