गौचर। नगर क्षेत्र में गुरु रामराय पब्लिक स्कूल को संचालित करने की स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका ने छात्रों के प्रवेश के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। जुलाई माह तक प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे।
पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने महंत देवेंद्र दास से यहां विद्यालय खोलने का आग्रह किया था। अब यहां एसजीआरआर संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि अभी जूनियर हाईस्कूल तक के छात्रों का पंजीकरण किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर भवन उपलब्ध कराया गया है। ईओ ने कहा कि जुलाई माह तक पंजीकरण चलेगा। यदि पर्याप्त छात्र संख्या नहीं हुई तो विद्यालय अगले सत्र के अप्रैल माह से विधिवत संचालित होगा। संवाद