फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना हुए सेब काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब उत्पादन की उच्च तकनीकी का प्रशिक्षण लेने के लिए जिले के 20 काश्तकार हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को किसानों के दल को मुख्य उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर वाइब्रेंट विलेज नीती, बांपा, गमशाली, माणा, कैलाशपुर, वाण, सुनील आदि गांवों के 20 काश्तकारों को प्रशिक्षण के लिए हिमाचल भेजा गया है। सेब काश्तकार वाईएस परमार विवि नौनी हिमाचल का भ्रमण करेंगे और वहां सेब उत्पादन की उच्च तकनीकी का प्रशिक्षण लेंगे। काश्तकारों के दल को रवाना करते समय सहायक विकास अधिकारी रघुवीर सिंह राणा, दिगपाल नेगी, कृषक कुंदन सिंह टकोला, रघुवीर परमार, बलवंत सिंह, शैलेश पंवार, मितेश पंवार, महेंद्र भुजवाण, गौर सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें