शैलेश्वर मेले में रही झुमैलो और चांचरी की धूम
दूसरे दिन दस से अधिक महिला मंगल दलों ने दी प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के शैलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं विकास मेले के दूसरे दिन दस से अधिक महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान झुमैलो, चांचरी आदि लोकनृत्यों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को बचाने की अपील की गई। मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
सोमवार को मेले में कोली, तोप, दियारकोट, छांतोली, कनोठ, पुडियाणी, सिमल्ट, कंडवाल गांव आदि की महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं खेल प्रतियोगिताओं के तहत हुई कुर्सी दौड़ के प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग में अनुज, अभयकांत, करन, बालिका वर्ग में गरिमा, देवांशी, आकृति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में आवेश और दीपिका प्रथम, अंशुल और अर्पिता द्वितीय, अंशु और मनीश तृतीय रहे। बॉल पिकअप के प्राथमिक वर्ग में तनुज और नव्या प्रथम, अर्पित एवं गरिमा द्वितीय, आदर्श एवं आकृति तृतीय रहे। जलेबी दौड़ के प्राथमिक वर्ग में विनय और आकृति प्रथम, आर्यन और गरिमा द्वितीय तथा लक्ष्य एवं नव्या तृतीय रहे। वहीं जूनियर वर्ग में मयंक एवं मनीषा प्रथम, गुरप्रीत एवं अर्पिता द्वितीय तथा आदर्श एवं दीपांक्षी तृतीय रहे। दूसरे दिन मेले के कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा नेता राजेंद्र सगोई ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के मनोज बिष्ट और हिमानी सिंह, विनोद नेगी, अशोक चौधरी, राहुल चौहान, सरिता कुंवर आदि मौजूद थे।