कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने संभावित उम्मीदवारों और छात्रों से चुनाव के दौरान सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की। बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम में पुलिस उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। कहा कि यदि किसी ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो पुलिस कार्रवाई करेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. रमेश भट्ट ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों और विश्वविद्यालय से प्राप्त छात्रसंघ चुनाव के नियम-निर्देशों के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, डाॅ. एमएस कंडारी, डाॅ. इंद्रेश पांडेय, डाॅ. राधा रावत, डाॅ. हरीश रतूड़ी, डाॅ. अखिलेश कुकरेती और डाॅ. वीआर अन्थवाल आदि मौजूद थे। संवाद