पोखरी। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 के बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। 600 मीटर की दौड़ में अनुज-ममता, मयंक-महक, साहिल-खुशी, 60 मीटर दौड़ वर्ग में सक्षम-सलोनी, अथर्व-प्रिंसा, अक्षित-खुशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रवेश-सलोनी, अक्षित-स्नेहा व अक्षय-खुशी, लंबीकूद में सक्षम-अंजलि, दिव्यांशु-ममता, अंकुश-प्रिंसा, ऊंची कूद में दिव्यांशु-सुमन, मयंक-अंजलि, साहिल-सलोनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वॉलीबाल में जीआईसी नागनाथ प्रथम और शिवांगी पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, खेल समन्वयक अनूप सिंह रावत, संजय रावत आदि मौजूद रहे। संवाद