100 मीटर बालक वर्ग में अंशु रावत, शिवम और विष्णु कंडेरी जबकि बालिका वर्ग में आरुषी, दिव्या रावत व अंजली, 200 मीटर बालक वर्ग में नैतिक, विष्णु व दिव्यांशू, बालिका वर्ग में आरुषी नेगी, तमन्ना व पल्लवी, 400 मीटर में सुजान, दीपक, और राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर लोक नृत्य में कर्णप्रयाग प्रथम और गैरसैंण द्वितीय रहा। इस दौरान जिला क्रीड़ा समन्वयक विरेंद्र बिष्ट, जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भुवन डिमरी, मंत्री दिनेश नैनवाल, दिगंबर सिंह, सर्वेश्वर प्रसाद सिमल्टी, कुलदीप नेगी, राजेश पुरोहित, रुद्र सिंह राणा मौजूद रहे।
चमोली जिले की विद्यालयीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, खो-खो, कबड्डी, सुलेख प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लॉक के अंशु रावत प्रथम, नारायणबगड़ के शिवम द्वितीय और कर्णप्रयाग के दिव्यांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दशोली ब्लॉक की आरुषी नेगी प्रथम, कर्णप्रयाग की ईशा बोरा द्वितीय, गैरसैंण की मोनिका तृतीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में अंशु रावत, शिवम और विष्णु कंडेरी जबकि बालिका वर्ग में आरुषी, दिव्या रावत व अंजली, 200 मीटर बालक वर्ग में नैतिक, विष्णु व दिव्यांशू, बालिका वर्ग में आरुषी नेगी, तमन्ना व पल्लवी, 400 मीटर में सुजान, दीपक, और राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दानिश, शिवम व प्रमोद, बालिका वर्ग में भारती मिश्रा, साक्षी राणा व नैना, 200 मीटर बालक वर्ग में रोहित, मयंक रावत, दीक्षित नेगी, 400 मीटर में रफीक अहमद, कन्हैया और विशाल जबकि बालिका वर्ग में नानिया, मीनाक्षी और कुमकुम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्राथमिक लंबी कूद बालक-बालिका वर्ग में सुजान-विमला प्रथम, रितिक-मीनाक्षी द्वितीय व ध्रुव-हर्षित तृतीय रहे।
प्राथमिक वर्ग लोकनृत्य में गैरसैंण की टीम प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय और नारायणबगड़ तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर लोक नृत्य में कर्णप्रयाग प्रथम और गैरसैंण द्वितीय रहा। इस दौरान जिला क्रीड़ा समन्वयक विरेंद्र बिष्ट, जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भुवन डिमरी, मंत्री दिनेश नैनवाल, दिगंबर सिंह, सर्वेश्वर प्रसाद सिमल्टी, कुलदीप नेगी, राजेश पुरोहित, रुद्र सिंह राणा मौजूद रहे।