फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग अस्पताल में एक और अल्ट्रासाउंड मशीन लगेगी

Tue, 06 Jan 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

अभी हर रोज 35 से 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में एक और अल्ट्रासाउंड मशीन लगेगी। यहां अल्ट्रासाउंड की ओपीडी में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे में यह निर्णय लिया है। दो मशीनें होने से मरीजों का समय पर अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। ऐसे में यहां अल्ट्रासांउड करने के लिए अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। पेट के रोगियों के अलावा गर्भवती भी काफी संख्या में पहुंचती हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के कई लोग टैक्सी और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन मशीन एक ही होने से उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अब यहां नई मशीन की स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट और महिला रोग विशेषज्ञ नियमित तौर पर लोगों का अल्ट्रासाउंड कर पाएंगे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने कहा कि अस्पताल में पिंडरघाटी, नंदानगर, पोखरी सहित गैरसैंण और अन्य दूरस्थ इलाकों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में औसतन 35 से 50 हर रोज अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। ऐसे में यहां एक और मशीन की जरूरत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कर्णप्रयाग अस्पताल के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही मशीन अस्पताल पहुंचाई जाएगी और काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें