फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अनूप बने सहायक वन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष

Sun, 28 Dec 2025 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। सहायक वन कर्मचारी संगठन चमाेली/रुद्रप्रयाग का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को कर्णप्रयाग में हुआ। इस दौरान कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से अनूप कुमार पंवार को जिलाध्यक्ष और मुकेश शाह को मंत्री चुना गया। बुद्धि बल्लभ जोशी को कोषाध्यक्ष और आरती पंवार को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संघ की आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप चंद्र रमोला, कोषाध्यक्ष राम भरोसे, चुनाव अधिकारी/महामंत्री दिगंबर सिंंह नेगी, काकू खंडूड़ी, निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश नेगी और वीरेंद्र रौथाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें