फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंग्यूल और रायगढ़ी के लिए 10 लाख देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दो दिनों तक जोशीमठ क्षेत्र के सुदूरवर्ती सीमा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। विधायक ने भंग्यूल, तुगासी, रायगढ़ी और करछी गांवों का भ्रमण किया। तुुगासी, रायगढ़ी व करछी गांव में पहली बार सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया। भंग्यूल गांव में आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा कि गांव के लिए स्वीकृत सड़क पर पुल निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। गांव में रैन शेल्टर निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, महिला मंगल दल व युवक मंगल दल के लिए छह लाख रुपये और रायगढ़ी गांव में विभिन्न योजनाओं के लिए चार लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा कन्याल, पूर्ण प्रधान नरेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, भगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरपंच दिनेश कन्याल, प्रधान कुसुम, गोपाल सिंह, जय सिंह फरस्वाण, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें