जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में श्रावण मास पूजन के समापन पर रविवार को धार्मिक परंपरानुसार भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदिकेदारेश्वर मंदिर में भगवान शिव को अन्नकूट अर्पित किया। इसके बाद यज्ञ में आहुति दी गई। इस अवसर पर अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, राधाकृष्ण थपलियाल, अरुण कुमार डिमरी, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, कृपाल सिंह सनवाल, नारायण नंबूदरी, सुदर्शन कोटवाल, विपुल मेहता, योगेश पुरोहित, राधाकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे।