कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत देवतोली की अंजू सती को दिल्ली में आयोजित फैशन वीक में महिला सशक्तीकरण सम्मान दिया गया। उत्तराखंड से अंजू सती ने प्रतिभाग किया। अंजू सती ने बताया कि दिल्ली में प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित फैशन वीक में 25 राज्यों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया। उन्होंने बताया कि फैशन वीक में अलग-अलग प्रदेश से आई महिलाओं ने साड़ी, गाउन और लहंगे में रैंप वॉक किया। फैशन वीक में वेस्ट बंगाल, असम, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा आदि राज्यों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अंजू सती इससे पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब भी जीत चुकी हैं। वह मिसेट इंडिया में उपविजेता भी रहीं। संवाद