फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी ने धाम के लिए दी डेढ़ करोड़ की धनराशि

Thu, 26 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाते उद्योगपति मुकेश अंबानी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को अपने पुत्र हरि अनंत अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। अंबानी हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। कार से वे पहले धाम में स्थित कोकिला धीरज भवन पहुंचे। करीब दस मिनट वहां विश्राम करने के बाद वे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


अंबानी ने प्रसाद के साथ भगवान बदरीविशाल को पांच किलो मक्खन और तुलसी की मालाएं भेंट की। करीब आधे घंटे तक अंबानी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा की। उन्होंने धाम में पूजा व्यवस्थाओं के लिए एक करोड़ 55 लाख की धनराशि मंदिर समिति को दी है।

इसके बाद वे प्रसिद्ध कथावाचक रमेश भाई ओझा के धार्मिक अनुष्ठान में भी पहुंचे। सुबह दस बजकर तीस मिनट पर वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शनों को गए। उनके साथ बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी केदारनाथ धाम गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें