फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बहाली के लिए तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 27 Jan 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बहाली की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सौड़ा-मंगरा, सतूड़, आली और कांडई गांवोें के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कहा कि 15 दिसंबर को बर्फबारी के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, तब से अब तक ऊर्जा निगम बिजली बहाल नहीं कर पाया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से वन्य जीव आबादी क्षेत्र की ओर आ रहे हैं, जिससे शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण बिजली बहाली की मांग के लिए एक जनवरी से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पोखरी में ज्ञापन देते आ रहे थे, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस होने से ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को तहसील में फूट पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान सौड़ा-मंगरा दिनेश लाल ने कहा कि 15 दिसंबर से बिजली न होने के कारण मोमबत्ती और मिट्टी तेल के लैंप के सहारे रातें गुजार रहे हैं।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पंवार का कहना है कि पोखरी के सभी गांवों में बर्फबारी से ध्वस्त पड़ी बिजली लाइनों को ठीक कर दिया गया था, यदि गांवों के किसी तोक में बिजली नहीं आ रही है, तो इसे दिखवाया जाएगा। इस मौके पर तेजपाल सिंह, प्रमिला देवी, भरत सिंह, रघुवीर सिंह और कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें