फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी प्रमाणपत्र न बनने पर विधायक पर फूटा गुस्सा

Wed, 19 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को लेकर जनता का गुस्सा बदीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट पर फूट पड़ा। लोगों ने कहा यदि शीघ्र तहसील से प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे विधायक महेंद्र भट्ट जोशीमठ में जनसमस्या सुनने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने विधायक से तहसील प्रशासन की ओर से ओबीसी प्रमाणपत्र न बनाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि 26 अप्रैल से उन्हें प्रमाणपत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। इस पर लोग भड़क गए।

पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से बार-बार आश्वासन ही दिया जा रहा है। शासनादेश होने के बावजूद जनता को प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, बलवीर रावत, कुशल कम्दी, मनमोहन, अरविंद, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और महावीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें