फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर में सुरक्षात्मक कार्य न होने पर निकाली आक्रोश रैली

Wed, 13 May 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


आपदा प्रभावितों के साथ कांग्रेस भी हुई शामिल, सुरक्षात्मक व सुधारात्मक कार्य जल्द करवाने की मांग
धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। बीते वर्ष आई आपदा के बाद कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने पर आपदा प्रभावितों के साथ कांग्रेस ने बुधवार को नंदानगर में आक्रोश रैली निकाली और प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सुरक्षात्मक व सुधारात्मक कार्य करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नंदानगर में बीते वर्ष बरसात में आई आपदा से भारी नुकसान हुआ था। फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, मोख मल्ला, धुर्मा, सेरा सहित अन्य जगहों पर भारी काफी नुकसान हुआ था। आज भी यहां के कई परिवार किराये के भवन में रह रहे हैं। सरकार इन क्षेत्रों में पैदल रास्तों, नदी किनारे सुरक्षा दीवार, पैदल पुलिया आदि की मरम्मत व अन्य कार्य नहीं करवा पाई है। इसके विरोध में कांग्रेस ने आपदा प्रभावितों के साथ नंदानगर में आक्रोश रैली निकाली। भेंटी पुल से तहसील तक नारेबाजी करने के बाद बस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नंदानगर में पैदल पुल भी बह गया था लेकिन अभी तक इसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। आपदा प्रभावितों का विस्थापन, मुआवजा आदि को लेकर भी कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। नदियों में मलबा जमा होने से उनका स्तर ऊपर उठा हुआ है। इससे यदि थोड़ा भी पानी आएगा तो वह भारी नुकसान कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पुनर्निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, जिला महामंत्री सुखबीर रौतेला, सुरेंद्र सिंह रावत, संदीप पटवाल, अर्जुन रावत, दशरथ सिंह, महावीर नेगी, शिवलाल स्नेही, प्रकाश मैंदोली, अब्बल सिंह, गिरधारी लाल, प्रेम लाल, मोहन दाणु, रेखा देवी, पुष्पेंद्र रावत, धुर्मा के की प्रधान तारा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें