पोखरी तहसील में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : GOPESHWAR
मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोखरी तहसील में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। उन्होंने कहा मांग पूरी होते तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का दो सप्ताह से कार्य बहिष्कार जारी है। साथ ही पूरे जिले में धरना भी चल रहा है। धरने में सरोजनी नेगी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, बबीता देवी, चंद्रकला देवी, पूनम देवी, सुरजीत देवी आदि शामिल रहीं।