फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं धरने पर डटीं

Sat, 21 Nov 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/नंदानगर। मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन का कलेक्ट्रेट परिसर और नंदानगर ब्लॉक परिसर में पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में राज्य सरकार से मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये की वृद्धि करने, मानदेय में प्रतिदिन 150 रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव केंद्र को भेजने, बिना किसी अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और इस संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विजया रावत, सरला, सरिता, दीपा, मंजू, मनोरमा, माधुरी, नंदी, ममता, धनेश्वरी, सरस्वती, रुकमा, रचना, कविता और कांती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें