फोटो
गोपेश्वर। विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी रहा। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ, दशोली और नंदानगर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौ दिनों से कार्यबहिष्कार कर आंदोलन कर रही हैं। आंदोलनकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन करने, केंद्र सरकार की ओर से 150 रुपये प्रतिदिन करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की धनराशि देने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। धरने पर सरिता, उमा, अनिता नेगी, सरोजनी, विनीता, रेखा, दीपा देवी, मंजू रावत, उर्मिला नेगी, प्रभा और कविता आदि मौजूद रहे। संवाद