गोपेश्वर/नंदानगर। मानदेय बढ़ाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। शुक्रवार को कार्यकर्ता गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर और पोखरी तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बहिष्कार से केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। वहीं नंदानगर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष बीना कनवासी, सुनीता थपलियाल, शांति, रंजना भट्ट, अंजू, दीपा, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल, अनीता नेगी, पोखरी में दीपा देवी, संगीता भंडारी और सरोज किमोठी आदि मौजूद रहे। संवाद