फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेवानिवृत्त सैनिकसिलपाटा में आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल

Sun, 01 Nov 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। सिलपाटा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण केंद्र का भवन जर्जर है और 30 बच्चों को गांव के पंचायत भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रधान रेखा देवी ने बताया कि भवन की दीवारें गिरने के कगार पर हैं और छत से बारिश में पानी टपकता रहता है। उन्होंने कहा कि खतरे को देखते हुए बच्चों को पंचायत भवन में भेजना पड़ा है। रेखा देवी ने कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो वे बाल विकास विभाग और अधिकारियों के विरोध में ढोल दमाऊं व मशक बीन के साथ घेराव और प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन


फोटो
सेवानिवृत्त सैनिक सनोज कुमार का स्वागत किया
जिलासू। लंगासू गांव निवासी सनोज कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों और परिवारजनों ने मुख्य बाजार से उनके घर तक बैंड बाजों के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल में सेवा दी। वह एसीपी नायक सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा दीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, प्रकाश कुमार और विजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें