कर्णप्रयाग में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर में सामाजिक सद्भाव श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के नौवे दिन अंगद व रावण संवाद का मंचन हुआ। अंगद अपने पैर को हिलाने के लिए रावण को चुनौती देता है। अंगद रावण को समझाने का लाख प्रयास करता है लेकिन रावण नहीं मानता है। रामलीला में रावण का पात्र कमलेश खंडूडी और अंगद का मुकेश खंडूड़ी ने निभाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, देवराज रावत, राहुल धुनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद