फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिकांश महिलाओं में मिली खून की कमी

Tue, 08 Apr 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पीपलकोटी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को टीएचडीसी की ओर से गुनियाला गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचीं अधिकांश महिलाओं में खून की कमी मिली। डॉक्टरों ने महिलाओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना प्रभावित गुनियाला गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब 40 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। परियोजना की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. निकिता शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकांश महिलाओं में खून की कमी मिलने पर उन्हें आयरन, विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करने के लिए कहा। महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, खजूर, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि के सेवन की सलाह दी गई। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि ऐसे अभियानों के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर फील्ड ऑफिसर अभिजीत साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें