कर्णप्रयाग। रविवार को पुत्रदायिनी मां अनसूया देवी की डोली उमा मंदिर पहुंची। यहां मां अनसूया और मां उमा दो देवियों के मिलन को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। देवी अनसूया करीब 51 वर्ष बाद विश्व कल्याण के लिए भ्रमण पर निकली हैं। उमा देवी मंदिर पहुंचीं अनसूया देवी की डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर मां उमा देवी को वस्त्र और आभूषण अर्पित किए। पुजारी राजेंद्र पुजारी, चंद्र शेखर तिवारी, राकेश तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। माता उमा और अनसूया देवी के मिलन को देखकर श्रद्धालु और ध्याणियां भावुक हो गए। अनुसूया देवी देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तरायण के पर्व 14 जनवरी को मां अनसूया देवी की डोली कर्णप्रयाग के पवित्र संगम में स्नान करेंगी। इस मौके पर उमेश खंडूड़ी, मनीष डिमरी, नरेश पुजारी, सिद्वी पुजारी, नवीन पुजारी आदि माैजूद रहे। वहीं जिलासू की चंडिका देवी की देवरा यात्रा ने नगर के सुभाषनगर का भ्रमण किया। इसके बाद देवी यात्रा अपर बाजार में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची। संवाद