जिला कारागर पुरसाड़ी से एक सितंबर को फरार दो कैदियों में से एक कैदी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाले पलेठी गांव निवासी आनंद सिंह नेगी को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। फरार कैदियों में से दीपक राणा को दो सितंबर को आनंद सिंह राणा की सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर पकड़ लिया था। सोमवार को चमोली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र लखेड़ा ने पलेठी गांव जाकर आनंद सिंह नेगी को प्रशस्तिपत्र और शॉल भेंट किया। साथ ही 5000 रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप दिए।