फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होटल की गली में घुसा घायल गुलदार, कई घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

Thu, 13 Mar 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

आदिबदरी। तहसील मुख्यालय पर एक होटल के पीछे गली में घायल गुलदार घुस गया। होटल मालिक की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को जाल से पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए गोपेश्वर ले जाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे एक घायल गुलदार राजमार्ग से घिसटते हुए होटल के पीछे गली में घुस गया। इसका पता सुबह 8 बजे लगा। होटल मालिक संजय चमोला ने केदारनाथ वन प्रभाग के वन दरोगा त्रिलोक सिंह नेगी को इसकी सूचना दी। वन दरोगा अपनी टीम, केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ तरुण एस। दोपहर एक बजे ट्रेंकुलाइज टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को ट्रेंकुलाइज करना शुरू किया लेकिन नहीं हो पाया। इस दौरान गुलदार दहाड़ता रहा। शाम पांच बजे टीम ने जाल डालकर उसे पकड़ लिया फिर पिंजरे में कैद कर लिया। वन कर्मियों ने बताया कि गुलदार को उपचार के लिए गोपेश्वर ले जाया जा रहा है। बदरीनाथ वन प्रभाग का क्षेत्र होने के बावजूद गुलदार को पकड़ने में केदारनाथ वन प्रभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें