फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी के जयकारों से गूंजा वांण गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। नंदा लोकजात यात्रा के वाण गांव पहुंचने पर रविवार को भक्तों ने यहां भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ देवी की अगुवाई की। महिलाओं ने मां नंदा को गले लगाया। पंचायती चौक में धूप दीप से पूजा अर्चना व आरती की गई। और इसी के साथ पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। सोमवार को नंदा देवी गैरोली पातल के लिए प्रस्थान करेगी। 25 तारीख को वेदनी में पूजा के बाद लोकजात यात्रा वांक गांव पहुंचेगी। इस बार वाण से आगे वेदनी बुग्याल तक 10 से ज्यादा लोग नहीं जा पाएंगे। एसडीएम केएस नेगी ने रेगुलर/राजस्व पुलिस, वन विभाग को पत्र भेजकर व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें