फोटो
पीपलकोटी। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने पीपलकोटी चौकी में व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने सभी से त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को पटाखों की दुकानों के आसपास आग से बचाव के लिए अग्निशमन सिलिंडर, रेत और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, अभिषेक शाह, सुनील शाह, बद्री प्रसाद भट्ट, अनिल नेगी, संजय भंडारी, अतुल शाह, देवेंद्र नेगी और नितिन शाह आदि मौजूद रहे। संवाद