फोटो
कर्णप्रयाग/गौचर। नगर पालिका गौचर को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हवाई पट्टी की साफ-सफाई के लिए पांच लाख की धनराशि जारी की है। नगर पालिका गौचर के अंतर्गत हवाई पट्टी में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों की ओर से समय-समय पर साफ सफाई की जाती है। साथ ही वीआईपी गतिविधि होने पर सफाई का अतिरिक्त भार बढ़ जाता है। वहीं साफ सफाई के लिए उपकरणों की खरीद भी की जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि हवाई पट्टी पर अतिरिक्त साफ-सफाई के लिए दिसंबर माह में यूकाडा के सचिव से वार्ता की गई थी। संवाद