पीपलकोटी। नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पारंपरिक ढोल दमाऊं की थाप पर अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी वार्डों से एकत्रित की गई मिट्टी को मुख्य कलश में एकत्रित किया गया।
नगर पंचायत की ओर से आयोजित अमृत कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वार्डाें से एकत्रित मिट्टी को कलश में रखकर महिलाएं मुख्य बाजार में पहुंचीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी सहित सभी वार्डों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद