फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष बदरी-केदार की शरण में

Sat, 25 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन कर मत्था टेका। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा के सत्तासीन होने पर केंद्र सरकार को चार चांद लग जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सारे मतभेद भुलाकर मिशन 2017 फतह करना है। उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बदरीविशाल के दर्शनों के लिए आएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह 11.15 बजे भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। वे हेलीकाप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। यहां साकेत तिराहे पर बदरीनाथ भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद नवनी और जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। धाम परिसर में पहुंचते ही वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के साथ सीधे मंदिर में पहुंचे।

इस दौरान बदरीनाथ के दर्शनों को लगी तीर्थयात्रियों की लाइन को भी रोक लिया गया। उन्होंने बदरीनाथ गर्भगृह में लेटकर बदरीविशाल को दंडवत प्रणाम किया। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने उनकी ओर से अखिल भारतीय राष्ट्र कल्याण कामना का संकल्प पाठ किया। करीब बीस मिनट तक वे पूजा में बैठे रहे। उन्होंने धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बदरीनाथ के दर्शन कर अमित शाह के चेहरे पर आस्थाभरी खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट उन्हें गुजरात भवन तक ले गए। यहां उन्होंने करीब पांच मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के बदरीनाथ नगर अध्यक्ष विनोद नवनी, पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, ऋषि प्रसाद सती, अनुसूया प्रसाद भट्ट, रघुवीर बिष्ट, डा. जमुना प्रसाद रैवानी, श्याम लाल पंचपुरी, प्रमोद गोयल, शंभू प्रसाद पांडे, धनेश्यर डाडी आदि मौजूद थे।

शनिवार को प्रात: 8.35 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें अभिनंदन पत्र दिया। बाद में भाजपा अध्यक्ष मंदिर पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर 40 मिनट तक पूजा-अर्चना की। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2017 के विधानसभा तैयारियों में जुटने को कहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग  से भेंट कर धाम की महिमा के बारे में विस्तार से चर्चा की।

शाह ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पदाधिकारियों ने आपदा के बाद केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विजय बहुगुणा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, मातवर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें