फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में जाम में फंसी एंबुलेंस में गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़ बाजार में आए दिन जाम लगने से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार शाम को 108 एंबुलेंस मनोडा गांव से गर्भवती महिला सुमन देवी पत्नी गिरीश मनोडी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। नारायणबगड़ मुख्य बाजार में लगे लंबे जाम के कारण एंबुलेंस यहां फंस गई। लगभग एक घंटे तक लगे इस जाम के दौरान महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और ईएमटी रश्मि नेगी व आशा कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी ने 108 में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जाम खुलने के बाद 108 के पायलट महावीर ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमटी रश्मि नेगी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं संजय कंडारी, जेएस मनराल, धर्म सिंह, दिनेश आदि ने कहा कि नारायणबगड़ बाजार के दोनों छोरों पर बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिससे ऐसे में बाजार में लंबे समय तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें