फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मरीज को लेने गई एंबुलेंस हुई खराब, अब तीन दिन से है खड़ी

Mon, 13 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

परिजन मरीज को निजी वाहन से ले गए अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। विकासखंड के मटगढ़ गांव में मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। अब तीन दिन से एंबुलेंस यहीं खड़ी है लेकिन इसे ठीक कराकर ले जाया नहीं गया।
तीमारदार मरीज को निजी वाहन से अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को मटगढ़ गांव के बुजुर्ग बचन सिंह (65) को अचानक पेट दर्द हुआ। परिजनों ने गैरसैंण से 108 एंबुलेंस को फोन किया। मात्र 19 किमी दूरी तय करने के बाद बीना और भुमक्या गांव के बीच एंबुलेंस खराब हो गई। जब मटगढ़ गांव के मरीज को लेने एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मजबूरन परिजन मरीज को निजी वाहन से गैरसैंण अस्पताल ले गए। बुजुर्ग के बेटे मोहन सिंह ने बताया कि पिता का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। वहीं सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने कहा कि गैरसैंण वाली एंबुलेंस आए दिन खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बीना गांव के पास खड़ा है जिसे मरम्मत के बाद गैरसैंण लाया जाएगा। उन्होंने कहा इस खस्ताहाल वाहन की सूचना सीएमओ कार्यालय को दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें