फोटो
गैरसैंण। मेहलचौरी स्थित केवीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पुरातन छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, नेपाली, पंजाबी सहित कई लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के प्रतिनिधि प्रभावती देवी ने विद्यालय विकास के लिए दो लाख रुपये देने और विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख दुर्गा रावत ने भी विद्यालय विकास के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी, मनोज नेगी, मुकेश कंडारी, प्रदीप कुंवर, नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी, एसबीआई के प्रबंधक अनिल गिरी, आदिबदरी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा, जिपंस सुरेश बिष्ट और बछुवाबाण की अनीता रावत आदि मौजूद थे। संवाद