फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कानून व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की मददगार भी बन रही पुलिस

Sat, 09 May 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की मददगार भी बन रही पुलिस
विज्ञापन

लाखों के सामान, नगदी, जेवर कर चुके बरामद, कई बिछड़ों को भी परिवार से मिलाया
एसपी व सीडीओ ने सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को किया सम्मानित
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम यात्रा के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं की मददगार भी साबित हो रही है। पुलिस ने अब तक करीब 22 लाख रुपये कीमत के 55 खोए मोबाइल, ढाई लाख रुपये की नगदी, दो लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और खोए बैग बरामद कर श्रद्धालुओं को लौटाए हैं। साथ ही भीड़ में बिछड़े 48 बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया गया। शनिवार को धाम में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र तथा पीआरडी जवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के बेहतर समन्वय से भारी भीड़ के बावजूद यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। इस दौरान आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट योगेश्वर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, होशियार पंखोली, भावना कैंथोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें