फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदकों को 15 दिन में ऋण आवंटित करें बैंक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए बैंकों को लंबित ऋण आवेदनों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बैंकों ने जो ऋण आवेदन निरस्त किए हैं, उनका कारण सहित स्थिति स्पष्ट करें। कलक्ट्रेट सभागार में बैंक अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों की गहनता से समीक्षा की। डीएम ने कहा कि बैंक 15 दिनों में आवेदन स्वीकृत करते हुए ऋण आवंटन करना सुनिश्चित करें। लीड बैंक अधिकारी पीएस राणा ने बताया कि योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की ओर से 395 आवेदन बैंकों को भेजे गए थे, जिसमें से 165 आवेदन बैंकों ने स्वीकृत कर 94 आवेदकों को ऋण आवंटित कर दिया है। 71 आवेदनों पर ऋण आवंटन की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें