फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की सभी सड़कों की होगी तकनीकी जांच

Mon, 11 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कपीरी पट्टी की लाइफ लाइन कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर होने के बाद शासन से प्रशासन को सभी निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश का कहना है कि शासन ने मामले में सीधे तौर पर इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताया है। जल्द तहसील में निर्माणाधीन सभी सड़कों की जांच तकनीकी टीम के साथ की जाएगी।

कपीरी पट्टी की 14 से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली 16 किमी सड़क पर एशियन डेवलपमेंट बैंक (आपदा) डिवीजन की ओर से करीब 15 करोड़ की लागत से सुधार का कार्य किया जा रहा है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने सीधे मिट्टी पर डामर बिछाने की शिकायत कर इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताया।
विज्ञापन


सात अप्रैल को सड़क की जांच की गई और 8 अप्रैल को अमर उजाला के अपणु पहाड़ पेज पर प्रकाशित खबर से शासन भी हरकत में आया और सभी निर्माणाधीन सड़कों की जांच के निर्देश मिले।

एसडीएम विवेक प्रकाश सहित लोनिवि के इंजीनियरों ने सड़क का निरीक्षण किया, जिसमें एक किमी सड़क खराब निकली। सड़क का डामर उखाड़ कर दोबारा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन अभी तक कुछ जगहों का ही डामर उखाड़ा गया है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी ने कहा कि एक से लेकर सोलह किमी तक यदि जांच की जाए तो निम्न गुणवत्ता का काम दिख जाएगा। एडीबी के सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य ने कहा कि खराब सड़क का डामर उखाड़ दिया गया है।
विज्ञापन


कुछ दिनों में सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि निर्माणाधीन सभी सड़कों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें